जौनपुर धारा, जौनपुर। चाइनीज मांझे से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मुहल्ला सराय बीरू निवासी राजेन्द्र सेठ का 38 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र सेठ किसी कार्यवश अपने आवास से बाइक से अपरान्ह करीब चार बजे कोतवाली चौराहे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह अंग्रेजी शराब ठेके के पास पहुंचा तभी चाइनीज मांझा उसकी गर्दन पर आ गया। धर्मेन्द्र ने गर्दन बचा तो ली किन्तु गर्दन से मांझा हटाने के प्रयास में उसके बाएं हाथ की उंगलियां कट गईं और खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने उसे पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। चाइनीज मांझे से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं किन्तु इसकी बिक्री रुकने का नाम ही नहीं लेती।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
चाइनीज मांझे से युवक घायल

Previous article


