जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी जौनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को भेजा। अजय कुमार सिंह ने कहा कि निजीकरण के कारण आंगनवाड़ी सहायिका, आशा, शिक्षामित्र, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, प्राथमिक विद्यालय की रसोईया, आंगनबाड़ी सहायिका सहित अन्य विभिन्न विभागों में निजीकरण द्वारा कार्यरत नौकरी करने वालों को न्यूनतम मानदेय मिलने से उनके परिवार का न्यायोचित भरण पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रेमलाल गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, सभाजीत यादव जिला मंत्री ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के मृतक आश्रित को उनकी योग्यता के अनुसार समूह ग के पद पर नियुक्ति दी जानी चाहिए। केसरी प्रसाद गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अजय लाल मौर्या कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि चतुर्थ श्रेणी की भर्ती खोली जाए तथा निजीकरण बन्द किया जाए। सरताज सिंह संरक्षक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी व शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी है। उसी तरह से अर्धसैनिक बलों, कर्मचारियों व शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन दी जाए। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 09 नवंबर को प्रदेश के कर्मचारी व शिक्षक डॉ.मंजीत सिंह पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली कूच करेंगे। ज्ञापन प्रेषण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव, जिला मंत्री तेज बहादुर, विपिन कुमार यादव, प्रमोद कुमार अग्रहरी, कुलदीप यादव, मुफ्तीगंज ब्लॉक अध्यक्ष सीपी सिंह, अनामिका सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सिरकोनी, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, बबलू श्रीवास्तव, अभय यादव, रेखा देवी, मधुबाला मौर्य, आशा पाल, रीना गुप्ता, मनोज कुमार, नन्हकू यादव, राम हृदय, प्रमोद कुमार शर्मा, राजेश कुमार, पतिराज आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Previous article


