― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरघायल ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान हुई मौत

घायल ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान हुई मौत

  • मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
  • आर्टिका कार के धक्के से पलटा था ई रिक्शा, जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर इटहरा गांव के पास रविवार को शाम करीब 4बजे आर्टिका और ई-रिक्शा की हुई भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी बीती रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विदित हो कि क्षेत्र के पकड़ी गोदाम मोहल्ला निवासी 50वर्षीय स्वामीनाथ गौतम अपना ई-रिक्शा लेकर प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही इसका ई-रिक्शा उक्त मार्ग पर इटहरा के पास पहुंचा पीछे से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका कार ने धक्का मार दिया और ई रिक्शा पलट गया था। जिसमें ई-रिक्शा चालक स्वामीनाथ गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया था। जहां इलाज के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस सम्बन्ध मे स्थानीय प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक स्वामीनाथ गौतम की इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई है।

Share Now...