जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरपालपुर गांव में सोमवार की रात घर में सोए वृद्ध की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। मृत वृद्ध की एक बहू पर आरोप लगाए जाने पर बक्शा थाना पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। गांव निवासी 70वर्षीय उमा शंकर सरोज सोमवार की रात आम दिनों की तरह भोजन करने के बाद सो गए। मंगलवार की सुबह काफी देर तक न जागने पर स्वजन ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न होने पर जगाने गए तो बिस्तर पर मृत पड़ा पाया। घर में कोहराम मच गया। स्वजन ने परिवार की एक पुत्र वधू को मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मौके पर बुला लिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मौत का कारण साफ हो सके, इसलिए शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
घर में सोए समय वृद्ध की अबूझ हाल में मौत

Previous article
Next article


