जौनपुर धारा, खुटहन। सुइथाखुर्द गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव का ही एक मनबढ़ युवक उसके घर में घुसकर महिलाओं को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जब उसकी हरकतों का मोबाइल से वीडियो बनाया जाने लगा तो वह भाग निकला। आरोपित युवक गैर जनपद में पुलिस विभाग में तैनात बताया जाता है। गांव निवासी इसरावती पत्नी बाबूलाल गुप्ता का आरोप है कि गांव के ज्ञान सिंह उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। शुक्रवार की सुबह सिर्फ महिलाएं ही घर पर थी, उसी समय ज्ञान सिंह भद्दी भद्दी गालियां देता हुआ उसके घर में घुस आया। वह खुद को पुलिस वाला बताकर जान से मार देने की धमकी देने लगा। उसी समय उसका बेटा अविनाश आ गया। वह मोबाइल में घटना का बीडीओ बनाने लगा। जिसे देख आरोपित फरार हो गया।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप



