सिकरारा। विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम सभा लाजीपार एवं बथुआवर में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव की पहल पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। छिड़काव की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय से की गई और इसे गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तक कराया गया। इस पहल से ग्रामीणों को मच्छरों से निजात मिलने की उम्मीद है। इस सम्बंध में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सफाई कर्मियों की टीम लगाकर एक-एक घर तक ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है, ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे और लोग बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।
― Advertisement ―
गर्मी के सितम के बीच आंधी का सुकून, मगर अप्रैल की शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस साल मौसम ने अपने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ मार्च...
ग्राम सभा लाजीपार में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

Previous article


