- वाहन क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे ग्राम प्रधान
जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को सुईथाकला विकासखण्ड के हुसेनाबाद ग्राम प्रधान के वाहन पर कुछ लोगों द्वारा रॉड और ईंट पत्थर चलाने का मामला सामने आया है। हालांकि हमले में वाहन क्षतिग्रस्त हो उठा पर ग्राम प्रधान बाल बाल बच गए। मामले में प्रधान द्वारा गांव के ही दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में जानलेवा हमले की नामजद तहरीर दी गई है। बताया जाता है कि उक्त गांव के प्रधान मनोज यादव हमेशा की तरह गुरुवार सुबह अपनी स्कार्पियो गाड़ी से कहीं निकल कर जा रहे थे। जैसे ही कुछ दूर आगे निकले थे कि गांव के ही दो लोग अपनी छत से उनके ऊपर रॉड और ईंट पत्थर से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि एक बारगी वह इस अचानक हमले से भौंचक हो उठे, पर तेज गति से गाड़ी भगाकर आगे निकल गए और मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। घटना के बारे में जब प्रभारी निरीक्षक शाहगंज सदानंद राय से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने दोनों पक्ष के बीच पुराने विवाद को घटना का कारण बताया गया। बहरहाल मामले में आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।



