जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। विकास खंड धमार्पुर के चार साधन सहकारी समितियों पर रविवार को सभापति का चुनाव निर्विरोध हो गया। जबकि एक समिति किरतापुर पर संचालक मंडल के सदस्यों का चुनाव स्थगित होने से सभापति नहीं चुने गये। इस दौरान पुलिस फोर्स भी लगी रही। धमार्पुर ब्लाक के प्रभारी एडीओ कोआपरेटिव नरेश कुमार ने बताया कि ब्लाक के साधन सहकारी समिति गौरा से तौफीक अहमद, नयनसंड से विकास सिंह, रत्तीपुर से नंदलाल यादव और पिलखिनी से नगेन्द्र निर्विरोध सभापति चुने गये। गौरा से तौफीक अहमद के निर्विरोध चुने जाने पर पूर्व सभापति श्यामबिहारी यादव, सुजीत जायसवाल, आतिश सोनकर, जमील अख्तर फुले, रामा यादव, रामसहाय यादव, कैलाशनाथ, रामराज यादव, बेचू कटियार अन्य ने प्रसन्नता जताते हुए माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। पिलखिनी से नगेन्द्र के चुने जाने पर राहुल सिंह, शैलेन्द्र, बड़ेलाल यादव, राजेश यादव, सुरेन्द्र राजभर आदि ने प्रसन्नता जतायी है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
गौरा से तौफीक व पिलखिनी से नगेन्द्र चुने गये निर्विरोध सभापति



