Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरगरीबों की मदद करना दुनिया का सबसे बड़ा नेक कार्य : सुनील...

गरीबों की मदद करना दुनिया का सबसे बड़ा नेक कार्य : सुनील यादव

  • गरीब-असहायों में वितरण किया कंबल

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। विकासखंड करंजाकला के पतहना ग्राम पंचायत में मंगलवार को नवयुवकों के सहयोग से प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख करंजाकला द्वारा 60 गरीबों को कंबल वितरण किया गया।

ग्राम पंचायत पतहना में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख करंजाकला सुनील यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह व महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी का माल्यार्पण करके समाजसेवी विनय कुमार तथा विशाल विश्वकर्मा द्वारा स्वागत किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील यादव ने कहा कि गरीब-असहायों की मदद करना दुनिया का सबसे नेक काम है और इस तरह के कार्य में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आज भारतीय जनता पार्टी के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर देखा जा सकता है इससे गरीब किसान मजदूर सभी लाभान्वित हो रहे हैं। सरकारी योजनाओं को हर लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्य अगर किसी सरकार ने किया है तो वह भाजपा सरकार ने किया है। आज करंजाकला विकास क्षेत्र के सबसे अधिक आवास योजना के लक्ष्य वाले गांव की सूची में पतहना ग्राम पंचायत प्रथम स्थान पर है यह हम सबके लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज हर योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के हाथ में गए सीधा इसका लाभ लाभार्थी को मिल रहा है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा जरूरतमंदों की मदद करना हम सब का कर्तव्य है और हम सबको मिलकर हर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। अगली कड़ी में विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा तिवारी लोगों से संवाद करते हुए कहा हम सब का प्रयास है कि हर जरूरतमंदों की मदद की जाए और उनकी हर मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का प्रयास किया जाए और हम सब यह संकल्प लेते हैं कि हर संभव मदद करने के लिए सदा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को मोमेंटो और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंगल विश्वकर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष चंदन यादव, मंडल महामंत्री प्रशांत सिंह दीपक, ग्राम प्रधान रीता देवी, ग्राम प्रधान मिथिलेश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेश कुमार, पिंटू यादव, अनुज सिंह, पत्रकार एकता संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...