खुटहन। क्षेत्र के आधा दर्ज गांवों में दर्जनों बेजुबान खुरपका मुंहपका के जद में हैं। रोग से पीड़ित दो बेजुबानों की अब तक मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई मवेशी पीड़ित चल रहे हैं। पशुपालकों का आरोप है कि पशु चिकित्सक सभी दवाएं बाहर की लिख रहे हैं। अपने पास से कुछ दवाएं इंजेक्शन देकर हजार से दो हजार रुपए भी ऐंठ ले रहे हैं।
रोग की जद में आकर दो दिनों के भीतर सौरइयां गांव निवासी हरिनाथ दूबे की एक गाय और पड़िया ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। इनका आरोप है कि चिकित्सक के द्वारा उपचार के नाम पर बाहर की दवाएं लिखी गई। कुछ दवा और इंजेक्शन देकर दो हजार रूपए भी लिए गए। लेकिन दोनों बेजुबानों को बचाया नहीं जा सका। इसी गांव के जीतू यादव के तीन मवेशी रोग की जद में हैं। बगल गांव कानामऊ के फूलचंद यादव और नंदलाल बघेल के दो -दो मवेशी,शेरापट्टी गांव के लालजी यादव और सुरेंद्र यादव के तीन मवेशी,त्रिकौलिया गांव के अचल पाल के दो मवेशी खुरपका मुंहपका की चपेट में हैं। इसके अलावा कई गांवों में दर्जनों मवेशी रोग की चपेट में हैं। लगातार बढ़ते जा रहे रोग से पशुपालक भयभीत हैं। उनका आरोप है कि मवेशियों के उपचार में सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही है। वहीं चिकित्सक डाक्टर चंद्रभान भारशिव का कहना है सूचना मिलते ही घर पहुंच उपचार किया जा रहा है। जो भी दवाएं उपलब्ध है वह निश्शुल्क दिया जा रहा है।
पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजन गांव में स्थित सेवई नाल पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना बुधवार रात लगभग 10:30 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी विजय बहादुर 35वर्ष पुत्र राजदेव अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक और संतुलित होकर पुलिया से क्या टकरा गई। बाइक पुलिया से टकरा जाने के बाद यह सड़क के किनारे जाकर गिर गया, उसे पहचान कर किसी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुर्घटना को लेकर चर्चा है कि बाइक सवार अधिक नशे में होने के कारण पुलिया से जा टकराया किसके कारण उसकी मौत हो गई।
किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामलों में दो आरोपित गिरफ्तार
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने सवर्ण किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित दूसरे संप्रदाय के दो आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में अंबेडकर नगर जिले का निवासी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी गत 24 अक्टूबर को घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद 26अक्टूबर को किशोरी के स्वजन ने तहरीर देकर बहला-फुसलाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। तलाश में जुटी पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को जौनपुर जंक्शन (भंडारी स्टेशन) से बरामद कर लिया। सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी के अनुसार किशोरी ने पूछताछ में बताया अम्बेडकर नगर जिले के महरुआ थाना के जयमलपुर गांव निवासी विशाल उर्फ इश्तियाक व सरायख्वाजा थाना के छबीलेपुर करंजाकला निवासी राहिब अब्बास से उसका कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विशाल उर्फ इश्तियाक उससे शारीरिक संबंध बनाता था। राहिब अब्बास उसे 24अक्टूबर को बहला-फुसलाकर वाराणसी भगा ले जाकर मार-पीटकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बयान पर दर्ज मुकदमे में दोनों आरोपितों को नामजद करते हुए दुष्कर्म, बंधक बनाने, मारपीट व पाक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी कर उसका मेडिकल मुआयना कराया गया। मिले सुराग पर प्रभारी निरीक्षक (अपराध)महमूद आलम अंसारी, सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी आलोक त्रिपाठी, कांस्टेबल आनंद कुमार, राम जनम यादव व अंकित कुमार ने राजा साहब पोखरा स्थित कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर आरोपितों विशाल उर्फ इश्तियाक व राहिब अब्बास को गिरफ्तार कर लिया।


