जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला आबकारी अधिकारी, जौनपुर को निर्देशित किया गया कि शराब की समस्त दुकानों को खाद्य अनुज्ञप्ति से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त विद्यालयों को खाद्य पंजीकरण से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आंगबाड़ी केन्द्रो पर वितरित किये जाने वाले खाद्य पदार्थों से सम्बन्धित समस्त केन्द्रो को खाद्य पंजीकरण से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें । साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद स्थित मिठाई की दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छ गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(वि./रा.), नगर मजिस्ट्रेट सहित समिति के समस्त सदस्य तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

Previous article
Next article


