― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरखबर का असर, बालश्रम से अवमुक्त कराये गये 15बच्चें

खबर का असर, बालश्रम से अवमुक्त कराये गये 15बच्चें

  • बीते सोमवार को जौनपुर धारा ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था समाचार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीते सोमवार को जौनपुर धारा ने ‘सड़कों पर कचरा बटोर रहा देश का भविष्य’ समाचार में नगर के विभिन्न स्थानों से बच्चों के कई क्षेत्रों में श्रमदान का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर गुरूवार को देखने को मिला। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिले के विभिन्न विभागों की टीमों ने श्रम उन्मूलन अभियान चलाकर 15 बच्चों को बालश्रम से अवमुक्त कराया और आगे इस तरह के अभियान को चलाने की बात कही।

गुरूवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, विशेष किशोर पुलिस इकाई, श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने एक साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम रेस्क्यू अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से 15बच्चों को बालश्रम से अवमुक्त कराया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सेवा आयोजकों को यह समझाया गया कि बच्चों से काम न कराए यह कानूनन अपराध है। अभियान के दौरान नियोजक एवं प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध चालान एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही श्रम प्रवर्तन अधिकारी मान सिंह द्वारा संपादित किया गया। उक्त अवसर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी विभूति नारायण राय, हेड कांस्टेबल गायत्री प्रसाद यादव, महिला आरक्षी शिल्पा पांडे, अंकिता सिंह के साथ राकेश कुमार मौजूद रहे। फोटो – 09

Share Now...