Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • 36 निराश्रित गोवंश को पहुंचाया गया गौशाला

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 1 नवंबर से चलाए गए अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 01 चोरसंड दक्षिणी, वार्ड नंबर 11 चोरसंड उत्तरी, वार्ड एनएमबीआर 13 एकरामगंज, वार्ड नंबर 5 बमैला से अभियान चलाकर कुल 36निराश्रित गोवंशों को पड़कर वृहद गौशाला केंद्र चोरसंड वार्ड नंबर 12 लिलहा टडिया में पहुंचाया गया। अधिशासी अधिकारी डॉ.अनुपम सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि निराश्रित गोवंशो को नगर के समस्त वार्डों से पकड़कर गौशाला में भेजवाया जाए। उन्होंने गौशाला का निरीक्षण भी किया तथा वहां रखे गए गोवंशों के चारे पानी का इंतजाम तथा स्वास्थ्य के नियमित जांच करवाने का निर्देश भी दिया।इस दौरान रविंद्र यादव, सचिन सिंह, नाहर इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।

  • वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सबरहद गांव में न्यायालय से वांछित आरोपित युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी 35वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र छोटेलाल को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ ने हमराहियों के साथ गुरुवार की सुबह घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपित युवक एक मुकदमे में वांछित होने के चलते न्यायालय में हाजिर न होने पर चालान भेजा गया।

  • मारपीट में महिला घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कोहड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारों ने एक महिला को पीटकर कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी 60वर्षीय कैलाशी देवी पत्नी राममुरत को जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने पीटकर गंभीररूप से घायल कर दिया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

  • थाना के सामने कार की चपेट में आने से व्यक्ति घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार को सुबह थाना के सामने सड़क पार करते व्यक्ति बोलोरो की चपेट में आने से गंभीररूप से घायल हो गया। परिजनों को सूचना मिलते पहुंचकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए जहां पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नरौली गांव निवासी गफ्फार पुत्र इशाहक 50वर्ष सुबह 9:30बजे जमीनी मामले को लेकर सरायख्वाजा थाना पर गए थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलोरो की चपेट में आने से बाये पैर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बोलेरो पड़कर थाने में ले जाने के कुछ समय बाद छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर न मिलने पर कोई करवाही की गई।

  • सांड की चपेट में आने से उप निरीक्षक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के बुधवार की शाम को उपनिरीक्षक अपने क्षेत्र से लौटते समय सांड की चपेट में आने से गंभीररूप से घायल हो गए। स्टाप के लोगों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाने पर तैनात उप निरीक्षक बलिराम यादव अपने हल्का क्षेत्र मल्हनी से बुधवार की शाम 7:00 बजे वापस थाने पर आ रहे थे कि बड़गांव गेट के सामने सांड की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। थाने पर सूचना मिलते ही स्टाफ के लोगों ने पहुंचकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजकला ले गए जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

Share Now...