― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

विषैले जंतु के काटने से किसान की मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। हैदरपुर गांव में गुरुवार की सुबह बोई गई सब्जियों के खेत से घास छीलते समय किसी विषधर के काट लेने से किसान की मौत हो गई। फिर से नव जीवन की आस लगाए स्वजन चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर देने के बाद भी झाड़फूंक में लगे हुए हैं।

गांव निवासी 32 वर्षीय िंरकू यादव पुत्र हौसिला प्रसाद सुबह खेत में घास छील रहे थे। तभी उनके पैर में कोई विषधर काट लिया। कटे स्थान पर जलन महसूस कर िंरकू पहले तो विषैले जंतु की तलाश करने लगा। कुछ देर बाद जब उसे चक्कर आने लगा तो बगल खेत में काम कर रहे अन्य किसानों को आवाज दी। लोगों से वह किसी विषधर के काटने की बात कहकर अचेत हो गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव घर ले आए। जहां जीवन की उम्मीद लगाए स्वजन झाड़ फूंक में लगे हुए हैं।

तीन थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर, नये तैनात

जौनपुर धारा, जौनपुर। आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही एसपी डा.अजय पाल शर्मा के तेवर सख्त हो गए हैं। अपराध नियंत्रण में नाकाम तीन थाना प्रभारियों को उन्होंने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र, मीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक और सुजानगंज थाना प्रभारी महेश पाल सिंह कार्रवाई की जद में आए हैं। अपराध नियंत्रण में नाकामी, आपराधिक घटनाओं के राजफाश में विलंब और आम जनता की शिकायतों पर शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित व प्रभावी कार्रवाई न किए जाने की शिकायत इनके लिए भारी पड़ गई। विवेचना सेल में तैनात अमित कुमार सिंह को सरायख्वाजा, एसओजी में तैनात रमेश कुमार को मीरगंज जबकि स्वाट टीम के एसआइ विवेक कुमार तिवारी को सुजानगंज का थानाध्यक्ष तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि पिछले सप्ताह एक लाख के इनामी कुख्यात प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस को मुठभेड़ में मार गिराने में अहम भूमिका निभाने के लिए एसआइ विवेक कुमार तिवारी को प्रोत्साहन स्वरूप थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा की इस कार्रवाई से महकमे में दायित्व निर्वहन में उदासीनता बरतने वाले अन्य थाना प्रभारियों में खलबली मच गई है।

Share Now...