― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

आज बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के समस्त स्कूल

जौनपुर धारा,जौनपुर। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जाता है। अत्यधिक लू एवं भीषण गर्मी के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश/अनुमति के क्रम में सभी परिषदीय, सीबीएसई बोर्ड, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, इण्टर कॉलेज एवं मदरसा में कक्षा 1से 8तक के सभी विद्यालय   16 मई को बंद रहेंगे। इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें।

स्कॉलर डेल एकेडमी के छात्रों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा,जौनपुर। स्कॉलर डेल एकेडमिक सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल जमुहाई में मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया। एकेडमी के सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल,इंटरमीडिएट का परीक्षा फल के लिए विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा उनके अच्छे परिणाम के लिए मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में सुहांशी सिंह ने 85.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रही और सौम्या सिंह ने 83.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान पर और शिवम यादव,अक्षत सिंह, प्रियांशु,आंचल मौर्या एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में दिव्यांशी सिंह अपर्णा यशपाल सौरव यादव और श्रेया सिंह ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया।इसके लिए विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को सम्मानित किया।

Share Now...