चोरी की साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम, अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत वांछित अभियुक्त घुरहू सिंह पुत्र श्याम बहादुर सिंह निवासी मुड़ाव थाना पवांरा को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने हमराहियों संग शनिवार की रात करीब नौ बजकर दस मिनट पर मुड़ाव से गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी की चार साइकिल भी बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को जेल भेज दिया।
गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। गैरजमानती वारंटी सुरेश पटेल पुत्र नन्दलाल पटेल निवासी कुड़रिया थाना पवांरा को थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया ने पुलिस टीम के साथ रविवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर चालान हेतु न्यायालय भेज दिया।
चार वारंटियों का पुलिस ने किया चालान
जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग गांव से न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।बड़ागांव निवासी रविंद्र कुमार बिन्द पुत्र फिरतू, शेखवलिया गांव निवासी चोलई पुत्र जोखन व नगर के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी श्यामलाल पुत्र लाल बहादुर व सबरहद गांव के उजरौटी पुरवा निवासी बुझारत राजभर पुत्र बनारसी को न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपितों के घर पर दबिश दे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज थाना अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों से विभिन्न धाराओं में वांछित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने न्यायालय भेजा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल ने बताया कि वरुण कुमार दुबे पुत्र राजेंद्र प्रसाद दुबे, निवासी सखवट, शोभनाथ पुत्र अलगू निवासी सबेली, नायब पटेल पुत्र रामसमुझ पटेल निवासी रामनगर, हनीफ पुत्र ताहिर निवासी मंझनपुर, मानिक लाल निवासी नाहर मऊ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस में उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, मनजीत कुमार और हिटलर खां हमराहीगणों के साथ गिरफ्तार किया।



