साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी और एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला ने अपने पति चैतन्य जेवी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके चलते कपल के तलाक के कयास शुरू हो गए हैं. साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार चिरंजीवी की भतीजी और साउथ फिल्म एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. लंबे समय से निहारिका कोनिडेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ की बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. साल 2020 में चैतन्य जेवी से शादी रचाने वालीं निहारिका कोनिडेला आने वाले समय में अपने पति से शायद तलाक ले सकती हैं. क्योंकि हाल ही में निहारिका कोनिडेला ने चैतन्य को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. जिसकी वजह उनके तलाक की चर्चा तेज हो गई है. पति को निहारिका कोनिडेला ने किया अनफॉलोशादी के 3 साल बाद अब निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीते समय में लगातार इस कपल की आपसी अनबन की खबरें लगातार सामने आती रही हैं. इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि निहारिका कोनिडेला ने अपने हसबैंड चैतन्य को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हैंडल से अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं चैतन्य ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से निहारिका कोनिडेला के साथ शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है.जिसके चलते नेटिजंस की ओर से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी की शादी जल्द टूटने वाली है और ये कपल आने वाले समय में एक दूसरे अलग हो तलाक लेता हुआ नजर आ सकता है. इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं निहारिका कोनिडेलासुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी और राम चरण अल्लू अर्जुन जैसे साउथ कलाकारों की कजिन होने के नाते निहारिका कोनिडेला फिल्मी दुनिया में भी हाथ अजमाया है. अपने फिल्मी करियर के दौरान निहारिका कोनिडेला ने ‘ओका मनासू और मुद्दाप्पू अवाकई और सूर्यकांत’ जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि निहारिका की ये फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
क्या चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला लेंगी तलाक



