Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकैटल कैचर वाहन को मिली हरी झण्डी

कैटल कैचर वाहन को मिली हरी झण्डी

जौनपुर धारा, सुइथाकला। शनिवार को स्थानीय ब्लाक परिसर से छुट्टे पशुओं को पकड़ने के लिए कैटल कैचर वाहन को हरी झण्डी मिली। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी व खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाते हुए वाहन को रवाना किया गया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. तिवारी ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रम में क्षेत्र पंचायत प्रमुख विद्या तिवारी द्वारा छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए क्रय कराया गया जो एक सराहनीय पहल है। अब छुट्टा पशुओं को आसानी से पकड़कर गौशालाओं तक पहुंचाया जा सकेगा। वहीं खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव द्वारा इस कार्य जनसहयोग करने की भी अपील की गई। इस दौरान एपीओ नृपेन्द्र सिंह, जितेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...