जौनपुर धारा, जौनपुर। किसान हितों की अनदेखी कर किसानों के बल पर केंद्र एवं राज्य में सरकार बनाकर किसानो को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली सभी पार्टियां अब तेलंगाना मॉडल की ओर देखने लगी हैं क्योंकि उस मॉडल के अंतर्गत तेलंगाना में प्रत्येक किसानों को सरकारी एलआईसी से पांच लाख की मदद मिलती है जिससे किसानों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार वालों को इसका लाभ मिल सके। उक्त बातें एक पत्रकार वार्ता में भारत राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय महासचिव हिमांशु तिवारी ने कही। उन्होंने कहाकि तेलंगाना मॉडल में किसानों को हर साल दस हजार रुपए सालाना फसल की बोआई, बीज, खाद आदि के लिए मिलता है ताकि फसल के लिए सूदखोरों के आगे न गिड़गिड़ाना पड़े और आत्महत्या के लिये मजबूर न होना पड़े। तेलंगाना में किसानों को दिन रात चौबीसों घंटे बिजली पानी मुफ्त मिलती है क्योकि किसानों के जरिये देश की अर्थव्यस्था मजबूत होती है। देश में 60ज्ञ्आबादी किसानों, दलितों, वंचितों, महिलाओं, नौजवानों की हैं सभी को साथ लेकर बीआरएस आगे बढ़ रही है। एक विकल्प के रूप में भारत राष्ट्र समिति धीरे धीरे विकसित हो रही है। जब तक परिवर्तित भारत नहीं होगा तब तक भारत विकसित नहीं होगा। इसी कड़ी में जौनपुर से बीआरएस पार्टी नौजवानों महिलाओं, किसानों, दलितों और वंचितों को जोड़कर तेलंगाना मॉडल को और भी मजबूत कर उन लोगों को नई दिशा प्रदान करेगा।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
किसान हितों के लिए राज्य में तेलंगाना मॉडल लागू करना बीआरएस का उद्देश्य : हिमांशु

Previous article
Next article


