Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकिशोरी का गला दबाकर चोरी, एक लाख रुपए मूल्य का जेवर पार

किशोरी का गला दबाकर चोरी, एक लाख रुपए मूल्य का जेवर पार

  • एक सप्ताह के भीतर एक हत्या और तीन चोरी की घटनाओं से नागरिक दहशत में

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं थम नहीं रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं कुछ न कुछ घटनाएं हो जा रही हैं। बीते रविवार की रात भैरोभानपुर गांव के दो घरों में चोरी हुई थी जिसमें पुलिस माथापच्ची कर ही रही थी कि बीती रात परमानंदपुर गांव में एक और चोरी की घटना हो गई। चोर गांव के अनिल कुमार राम की किशोर वय बेटी का गला दबा कर एक लाख रुपए मूल्य के जेवर उठा ले गए। अनिल कुमार राम ने बताया कि चोर उनके मकान के पीछे की दीवार में बने ईंट के झरोखे की खड़ी ईंट निकालकर भीतर घुसे थे और जिस कमरे में उनकी बेटी सोई थी उस कमरे में रखे बक्से से लगभग एक लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवर उठा ले गए। अनिल की बेटी शिवानी ने बताया कि खटपट की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई और भीतर काले कपड़े में खड़े दो व्यक्तियों को देखकर डर गई। उसने चिल्लाना चाहा लेकिन चोरों ने उसका गला दबा कर उसे मार डालने की धमकी दी और चुप करा दिया। शिवानी ने बताया कि चोर जिस रास्ते से आए थे उसी रास्ते से चले गए। सुबह चोरी की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाद में डाग स्क्वायड टीम भी पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में एक हत्या और लगातार दो दिनों में तीन घरों में चोरी की घटना हो चुकी है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से नागरिक दहशत में हैं।

Share Now...