Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeखेलकिलियन एम्बाप्पे का डबल धमाल, डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस दूसरा मैच जीता

किलियन एम्बाप्पे का डबल धमाल, डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस दूसरा मैच जीता

कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में शनिवार फ्रांस और डेनमार्क के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में डेनमार्क ने अच्छी टक्कर दी, लेकिन डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस के आगे उसकी एक नहीं चली। किलियन एम्बाप्पे के शानदार डबल गोल की बदौलत फ्रांस ने यह मैच 2-1 से जीत लिया। इस जीत के साथ फ्रांस ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मैच में पहला गोल फ्रांस की ओर से स्टार प्लेयर किलियन एम्बाप्पे ने किया। उनका यह गोल दूसरे हाफ में 61वें मिनट पर आया। इसके लगा कि फ्रांस जीत की ओर बढ़ रहा है, तभी 68वें मिनट में ही डेनमार्क के लिए आंद्रेस क्रिस्टेंसेन ने गोल दागकर मैच बराबर कर दिया। मगर एम्बाप्पे हार मानने के मूड में नजर नहीं आए। उन्होंने अपना आक्रामक खेल और बढ़ाते हुए डेनमार्क पर दबाव बनाया, साथ ही एम्बाप्पे ने 86वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल दागते हुए 2-1 की अजेय बढ़त दिला दी। बता दें कि फ्रांस की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था। उस मैच में भी एम्बाप्पे ने एक गोल दागा था। मैच में शुरुआत से ही फ्रांस की टीम पूरी तरह से हावी रही। उसने पहले हाफ में डेनमार्क के गोल पोस्ट पर जमकर धावा बोला और गोल के लिए 13 बार प्रयास किए। इस दौरान तीन शॉट तो टारगेट पर ही थे, लेकिन डेनमार्क के गोलकीपर कैस्पर की फुर्ती ने उन्हें बचा लिया। पहला हाफ बगैर गोल के ही बराबरी पर रहा था। पहले हाफ में डेनमार्क ने दो बार गोल के लिए कोशिश की थी। इस दौरान एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा। पजेशन के मामले में पहले हाफ में डेनमार्क आगे रही। उसने 52 प्रतिशत बॉल अपने ही पास रखी। पास के मामले में भी फ्रांस पीछे ही रही।

Share Now...