Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिराना व्यवसायी संघ का हुआ गठन

किराना व्यवसायी संघ का हुआ गठन

जौनपुर धारा, जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गल्ला मंडी स्थित जिला कैम्प कार्यालय पर जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किराना व्यवसायी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी की घोषणा की। अध्यक्ष के लिए विजय अग्रहरी, महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता और गुलजारीलाल साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उपयुक्त घोषणा करते हुए नगर अध्यक्ष ने नई टीम को नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए कहां। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने नए पदाधिकारी को माल्यार्पण करते हुए व्यापार मंडल के नियमावली के तहत कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आशीष गुप्ता ने संयुक्तरूप से सभी पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी का एहसास करते हुए उनके अधिकार और उनके कर्तव्य के बारे में बताया और साथ में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर व्यापार मंडल को और मजबूत करने की बात कही। नवनियुक्त अध्यक्ष विजय अग्रहरी ने संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाने की बात कही। बैठक में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, अनाज व्यापार मंडल महामंत्री ज्ञानेंद्र साहू, राकेश जायसवाल, अमित कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...