Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल

केराकत। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों...
Homeअपना जौनपुरकिताबी ज्ञान के साथ ही शैक्षणिक भ्रमण भी आवश्यक-ग्राम प्रधान

किताबी ज्ञान के साथ ही शैक्षणिक भ्रमण भी आवश्यक-ग्राम प्रधान

सुइथाकला। चेतरहा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से कक्षा 8के छप्पन बच्चों का एक दल मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण पर निकला। जिसे रवाना करते हुए ग्राम प्रधान शारदा देवी ने किताबी ज्ञान के साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक भ्रमण को भी आवश्यक बताया।इस दौरान भ्रमण को लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

उक्त दल विद्यालय परिसर से मंगलवार को बस द्वारा सारनाथ के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर निकला। इसे रवाना करते हुए ग्राम प्रधान ने बताया कि बहुत सारी ऐसी बातें जो बच्चों को भ्रमण के दौरान सीखने को मिलती है,जो किताबों में नहीं मिलती। प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने इसे एक दिवसीय भ्रमण बताया। उन्होंने कहा कि नजदीक में ऐतिहासिक और बौद्ध ज्ञान के लिए सारनाथ बच्चों को भ्रमण कराने का निर्णय लिया गया। बच्चों को सारनाथ स्थित बौद्ध स्थलों, संग्रहालय और चिड़ियाघर को दिखाते हुए शाम तक वापसी कर ली जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान पति रामजीत यादव, कृष्ण कुमार यादव, अजीत कुमार यादव व पूनम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...