Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालात गम्भीर

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालात गम्भीर

  • घटना से हड़कंप, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास बुधवार को कार सवार बदमाशों ने एक 42 वर्षीय युवक को गोली मार दिया। युवक को दो गोलियां लगी हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला चिकित्सालय ले गयी जहां से उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी अमिताभ मिश्र पुत्र अवधेश मिश्र अपने घर से बुलेट से जौनपुर शहर के लिए निकला था। घर से थोड़ी दूर उक्त स्थान के पास वह पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही एक कार में सवार बदमाशों ने महरुपुर बाजार में स्थित गेट के पास उनके ऊपर फायर कर दिया। एक गोली उसके पीठ के नीचे लगी दूसरी गोली दस मीटर आकर बदमाशों ने उसके पेट में मार दी। गोली लगने के बाद अमिताभ मिश्र अपनी बुलेट रोक कर स्टैंड पर खड़ी की तब तक आस पास के दुकानदार शोर मचाते हुए पहुंच गए। कार शहर की तरफ भाग निकली। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे एक प्राइवेट वाहन से जिला चिकित्सालय ले गयी जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। घटना की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, क्राइम ब्रान्च व स्वाट की टीम भी पहुंच गई। वहां पर एक दुकान में लगे सीसी टीवी को खंगाला। एसपी सिटी ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए पांच टीम बना दी गयी है जिसकी मॉनिटरिंग सीओ सिटी करेंगे।

Share Now...