जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कोढ़ा गांव के निकट कार की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कोढ़ा गांव निवासी 50वर्षीय जय प्रकाश बिंद पुत्र राम पदारथ सूरत में कपड़े बनाने वाले लूम खाते में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह मंगलवार को सुबह सूद्धि से अपने गांव आए थे। सूरत से आने के बाद बुद्धवार को देर शाम धूप कम होने के बाद जौनपुर रॉयबरेली हाईवे के दूसरी तर$फ स्थित अपने खेत में गेहूं काटने गए थे। प्यास लगने पर वह हाईवे पार कर एक निजी विद्यालय में लगे हैंडपम्प पर पानी पीने गए थे। पानी पीकर वापस खेत में हाईवे पार कर आते समय कार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, जब तक कोई कुछ समझ पाता तब कार सवार कार लेकर फरार हो गया। मौके पार पहुंचे परिजन उन्हें लेकर सी एच सी पहुंचे जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी। अगल-बगल के लोगो के अनुसार जय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक जय प्रकाश बिंद दो भाइयों में बड़े थे। मृतक का इकलौता पुत्र दीपक सूरत से घर आने लिए ट्रेन पकड़ चुका है। वहीं मृतक ने चार पुत्रियों में दो का विवाह कर दिया है, जबकि अभी दो का विवाह नहीं हुआ है। मृतक की पत्नी शीला देवी घर पर अचेत पड़ी हुई है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Previous article


