Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सात कॉलोनियों में घूसा बाढ़ का पानी, लोगों का पलायन शुरू

वाराणसी। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। पानी अब तेजी से शहर की कॉलोनियों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़...

E-Paper 20-07-2025

E-Paper 19-07-2025

Homeअपना जौनपुरकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर कांग्रेसियों ने किया विरोध...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है, सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि दस जुलाई को बनारस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बनारस के जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराकर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने तानाशाही और निरंकुशता का परिचय दिया है। भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ विपक्ष द्वारा उठाई गयी आवाज को दबा कर भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है, छात्रों बेऱोजगारी के कारण हताश हैं, विद्यालयों को बंद कर प्रदेश को निरक्षर बनाने का कुत्सित कार्य किया जा रहा है। जनता को सहूलियत देने की जगह साम्प्रदायिकता की आग में झोका जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिया जाना चाहिए। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि भाजपा सरकार अपने भ्रष्टाचारी कार्यों के खुलासों से भयभीत हैं, डरे हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस नेताओं को जबरन मुकदमे में फसा कश्यप अपनी फासिस्टवादी और दमनकारी नीतियों का प्रदर्शन कर सत्ता का दुरपयोग कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में मुकदमा वापस लिये जाने का मांगपत्र महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, देवराज पांडेय,विनय तिवारी, देवेंद्र मिश्र बबलू, शहनवाज हुसैन, लाल प्रकाश पाल, राकेश मिश्रा, उस्मान अली, मनभावती दूबे, अनिल दूबे आज़ाद, इरशाद खान,अश्वनी मौर्य, शैलेन्द्र यादव, अजीत सिंह, शशांक शेखर तिवारी बंटी, अमन सिनहा, जयमंगल यादव, करुणा शुक्ला चतुर्वेदी रिंकू सहित आदि उपस्थित रहे।

Share Now...