Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

  • जरूरतमंदों को फल वितरित कर जताई सामाजिक सरोकार की भावना
  • राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की कामना, पार्टी मजबूती का लिया संकल्प

केराकत। सिहौली चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं जफराबाद प्रभारी, केराकत समन्वयक डॉ.संतोष कुमार गिरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर गरीब व जरूरतमंदों के बीच फल वितरण किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी त्याग, समर्पण और साहस की प्रतीक हैं तथा उन्होंने उनके दीर्घायु की कामना की। डॉ.गिरी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस देश और प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और युवा नेता राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर लालता चौधरी, मुकीम हाश्मी, खुर्शीद खान, राजा सूर्यबली, अफजाल अंसारी, किशोरी मिस्त्री, राजेंद्र कन्नौजिया, बासुदेव यादव, मोहम्मद सलीम, आशीष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...