Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकलयुग में रामकथा के श्रवण मात्र से ही प्राप्त होता है मोक्ष...

कलयुग में रामकथा के श्रवण मात्र से ही प्राप्त होता है मोक्ष : पंडित दुर्ग विजय मिश्र

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के संगत नगर शाह पंजा में संगत जी मंदिर में चल रहे रामकथा के छठे दिन विश्व विख्यात कथावाचक तथा मानस मर्मज्ञ पंडित दुर्ग विजय मिश्रा ने कहा कि यह समय कलिकाल अर्थात कलयुग का चल रहा है। जिसमें रामकथा के सुनने मात्र से ही समस्त व्याधियों दुखों तथा चिंताओं का नाश होता है। कथा व्यास ने बताया कि किस तरह त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के चरण स्पर्श मात्र से माता अहिल्या पत्थर से नारी बन गई। शबरी ने झूठे बेर खिलाए तो वह भी पुण्य की भागी बनी। सम्पूर्ण रामचरित्रमानस का पाठ ही इस संसार की समस्त दुखों से मुक्ति दिला सकता है तथा संसार रूपी भवसागर से पार लगा सकता है। इस काल में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का चरित्र पूरी तरह से समाज में अनुकरणीय तथा पूजनीय है। कथा के दौरान भुनेश्वर मोदनवाल, आशुतोष अग्रहरी, शिवेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, शिखर फाउण्डेशन अध्यक्ष शैलेश नाग, विजय अग्रहरी, दीपक गुप्ता, रेनू गुप्ता, उज्जवल नाग, अनिल मोदनवाल, संदीप अग्रहरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...