जौनपुर धारा, खुटहन। सलेमपुर गांव में गुरुवार को अपने खेत की सिंचाई कर रहा युवक बगल खेत की सुरक्षा हेतु घेरे गये झटका मशीन के करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उपचार हेतु सीएससी ले गए जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। गांव निवासी 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र फुर्दिल अपनी गेहूं के फसल की सिंचाई कर रहा था। उसके बगल गांव के सुनील यादव का खेत है जिसकी सुरक्षा हेतु वह चारों तरफ बांस बल्ली के सहारे नंगा तार घेरकर झटका मशीन से करेंट प्रवाहित किए हुए हैं। अभिषेक सिंचाई करते समय असंतुलित होकर तार पर गिर गया। अगल बगल खेत में काम कर रहे कुछ किसानों की नजर जब उस पर पड़ी तो वे शोर करने लगे। आपूर्ति बंद कर उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Previous article
Next article


