Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएमजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल...
Homeअपना जौनपुरकरंजाकला ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

करंजाकला ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र करंजाकला में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी के सदस्य, प्रधानाध्यापक तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला सुनील यादव (मम्मन) ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यालयों की प्रगति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और ग्राम पंचायतों के संयुक्त प्रयासों पर बल दिया, साथ ही निपुण भारत मिशन और समग्र शिक्षा अभियान के तहत चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉ.गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्राथमिक स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता और गणितीय दक्षता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राम कृष्ण यादव ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव सहित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

Share Now...