- बैठक कर अगले प्रदर्शन का लिया निर्णय
- 26फरवरी को बीएसए कार्यालय पर देंगे धरना
जौनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र करंजाकला के परिसर में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। आरटीआई एक्ट को लेकर विरोध जताया और शिक्षकों के साथ न्याय और उनकी समस्या का समाधान किए जाने की मांग की। 26फरवरी को बेसिक शिक्षा अधिकारी पर धरना देने की चेतावनी दी। बीआरसी सभागार में प्राथमिक शिक्षक ब्लॉक इकाई करंजाकला की एक समीक्षा बैठक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के अध्यक्षता में संपन्न हुई। करंजाकला इकाई के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि यह समय शिक्षकों की अपनी एकता दिखाकर आरटीई एक्ट का विरोध करने का है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लाल साहब यादव ने कहा कि ,Ó संघे शक्ति कलठ्ठयुगे ‘आज तक जो भी हमें प्राप्त हुआ है वह संघर्ष की बदौलत प्राप्त हुआ है। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि सरकार को आरटीआई धारा में संशोधन करके 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के साथ न्याय करना चाहिए। सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के अध्यक्षता में टीचर फाउंडेशन आफ इंडिया बैनर तले एक होकर संघर्ष का बिगुल फूंक चुके हैं। इसके अगले क्रम में 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा है। इस अवसर पर शैलेंद्र पाल ,अनिल मिश्रा, राम सिंह अनिल यादव ,राजन सिंह अशोक कुमार, शुक्ला राजेश गौतम सुनील कुमार सौरभ यादव ,आनंद प्रकाश ,प्रशांत यादव देवेंद्र सिंह ,रितेश यादव उर्मिला देवी, मधुबाला ,सुनीता चौहान, कनक लता सहीत शिक्षक शिक्षिकाए संख्या में उपस्थित रहे। प्रदर्शन का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव ने किया।



