Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकपड़ा व्यवसाई ने भाजपा महिला नेत्री पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

कपड़ा व्यवसाई ने भाजपा महिला नेत्री पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी ने भाजपा महिला नेत्री पर पैरवी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में व्यवसायी ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि पैसा मांगने पर अपमानजनक तरीके से बात करते हुए भाजपा नेत्री धमकी देती है। थानागद्दी बाजार के एक कपड़ा व्यवसायी रमेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी द्वारा उनके एक मामले में विपक्षी से बातचीत करके मामला समाप्त करवाने की बात कही गई। व्यवसायी का आरोप है कि महिला नेता ने उसके क्रेडिट कार्ड से 36 हजार 714 रुपये की कीमत की एसी खरीद ली। इसके बाद भाजपा नेता ने कहा कि इसकी मासिक किस्त वह भर देंगी। शुरुआत में कुछ माह किस्त भरने के बाद अब कई माह से किस्त नहीं जमा कर रही हैं। बैंक से व्यवसायी को फोन आने लगा। व्यवसायी ने बताया कि जब पैसे की मांग की गई तो महिला नेता ने उन्हें फसाने की धमकी दी। कई माह से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने मेरा फोन नंबर ब्लॉक कर दिया है। दूसरे नंबर से फोन करने पर धमकी दी जाती है। इस सम्बंध में महिला नेता का कहना है कि उन्होंने धोखाधड़ी नहीं की है। थाने से फोन आया था वहीं पर पूरा मामला स्पष्ट कर दूंगी। कोतवाली प्रभारी रामजन्म यादव ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।

Share Now...