Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरऔद्योगिक भ्रमण से सैद्धांतिक शिक्षा को मिलती है व्यावहारिक दिशा : प्रो.वन्दना...

औद्योगिक भ्रमण से सैद्धांतिक शिक्षा को मिलती है व्यावहारिक दिशा : प्रो.वन्दना सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध विभाग के बी.बी.ए.के छात्रों को औद्योगिक भ्रमण पर कुलपति प्रो.वन्दना सिंह ने शुभकामनाएँ देते हुए रवाना किया। उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक ज्ञान तब ही पूर्ण होता है जब उसे व्यवहारिक रूप में देखा और समझा जाए। औद्योगिक भ्रमण छात्रों को प्रबंधन की नवीनतम तकनीकों, नवाचारों और औद्योगिक परिवेश से रूबरू कराता है। कुलपति ने कहा कि कक्षा में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम औद्योगिक भ्रमण है। इससे छात्रों को व्यवसायिक निर्णय प्रक्रिया, कार्य प्रणाली, और प्रबंधन के विभिन्न पक्षों की बारीक समझ विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे भ्रमण के दौरान उद्योगों में प्रचलित नवाचारों, नेतृत्व शैली और प्रबंधन पद्धतियों को गहराई से समझें, जिससे वे भविष्य में कुशल प्रबंधक बन सकें। विभागाध्यक्ष प्रो.मुराद अली ने बताया कि विभाग द्वारा ऐसे औद्योगिक भ्रमण नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। यह भ्रमण राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप है, जिसमें वोकेशनल शिक्षा को औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ने का उल्लेख है। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ.विकास सिंह, समरीन तबस्सुम, सुनील कुमार मौर्य, मोहम्मद सहाबुद्दीन रायीन, राजेश कुमार सहित बी.बी.ए. के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share Now...