Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरओबरा पुलिस ने आत्महत्या मामले में एक को किया गिरफ्तार

ओबरा पुलिस ने आत्महत्या मामले में एक को किया गिरफ्तार

  • मृतक के सुसाइड नोट ने खोला राज

जौनपुर धारा,सोनभद्र। थाना ओबरा पुलिस ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या के मामले में एक अभियुक्त सुनील प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मामला 28 मई को ओबरा सेक्टर-10 भलुआ टोला का है, जहां संतोष कुमार गुप्ता निवासी सेक्टर 10 भलुवा टोला थाना ओबरा सोनभद्र ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा था कि सुनील प्रसाद गुप्ता पुत्र रामसकल गुप्ता निवासी सेक्टर 10 टाइप-2 कालोनी ओबरा सोनभद्र ने उससे मकान खरीदने के नाम पर 12,65,000 रुपये लिए थे। मृतक ने पैसे कर्ज लेकर आरोपी को दिए थे। कई बार मांगने के बावजूद आरोपी ने केवल 3 लाख रुपये लौटाए, बाकी रकम नहीं दी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना ओबरा में मुकदमा अपराध संख्या 120/2025, धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निर्देशन तथा पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपी को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रीम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय में भेजा गया।

Share Now...