Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर के 6.72 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 134 करोड़

पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की किस्तजौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई...
Homeअपना जौनपुरऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियन सूर्यांश सिंह का भव्य स्वागत

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियन सूर्यांश सिंह का भव्य स्वागत

केराकत। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में जीत हासिल कर जनपद का नाम रोशन करने वाले युवा बॉक्सर सूर्यांश सिंह के जौनपुर आगमन पर शुक्रवार को सिटी स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। जम्मू तवी एक्सप्रेस से पहुंचने से पहले ही स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हो गए। जैसे ही सूर्यांश सिंह ट्रेन से उतरे, लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। केराकत तहसील के मुजरा कुशियां जलालपुर गांव निवासी समाजसेवी व किसान शिव बहादुर सिंह के पुत्र सूर्यांश सिंह बचपन से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं। प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सरोज, पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. विनोद कुमार, मनीष कुमार, आफताब आलम सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share Now...