जौनपुर धारा, केराकत। आर्थिक रूप से विपन्न तबके को शीतलहर की जानलेवा ठिठुरन से निजात दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को एसडीएम माज अख्तर व तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने जलालपुर और मुफ्तीगंज विकास क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में पात्रों को चिन्हित कर 600 कंबलों का वितरण किया। तहसीलदार अमित त्रिपाठी के अनुसार जलालपुर विकास क्षेत्र के ग्राम रेहटी महिमापुर, लोहगाजर और घोसिया गांवों में 300 पात्रों को तथा मुफ्तीगंज विकास क्षेत्र के रामपुर, भुइली व पेसारा तथा बगथरी गांवों के 300 पात्रों को कम्बल दिए गए। कम्बल पाने के बाद पात्रों के चेहरे पर कृतज्ञता की मुस्कान खिल उठी।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
एसडीएम व तहसीलदार ने बांटे 600 कम्बल

Previous article


