Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरएक सप्ताह के अन्दर ठीक हों एचडीएफसी बैंक के एटीएम : डीएम

एक सप्ताह के अन्दर ठीक हों एचडीएफसी बैंक के एटीएम : डीएम

  • बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला उद्योग बन्धु, सीडा उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु, श्रम बन्ध,बैंकर्स एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक विकास भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश दिया कि 1 सप्ताह में एचडीएफसी के एटीएम ठीक हो जायं। सीडा में एसी बसों के ठहराव एवं सीडा बस स्टैंड तक टिकट किराया साफ्टवेयर में अपडेट्स करायें। सीडा में विद्युत की कटौती करते समय पूर्व सूचना अवश्य दे। सीडा में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने और बदलने के निर्देश दिए गए। सीडा में टूटी नालियों एवं पटरी को मरम्मत करने की व्यवस्था के साथ कालोनी के पार्क की मरम्मत कराये। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में 2 मॉडल शौचालय बनाए जाएं। सहायक श्रम आयुक्त के द्वारा निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता समूह योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और अपील किया कि अधिक से अधिक मजदूरों का पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ लें। जिला महामंत्री व्यापार मण्डल के आरिफ हबीब ने नगर पालिका/नगर पंचायतों में स्ट्रीट लाइटों को बदलने का आग्रह किया जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि जिन जगहों पर खराब है अवगत कराएं जल्द से जल्द ठीक करा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका के साथ साथ जनपद के बाजारों को सुंदर बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। लाईट और शौचालय बनाये जाएंगे। इंवेर्स्टर समिट के सम्बंध में तैयारी कर लेने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक उमाशंकर, सहायक प्रबंधक जय प्रकाश, वाणिज्य कर अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल घनश्याम साहू उपस्थित रहे।

Share Now...