Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरएक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

  • विगत पांच माह से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में शीर्ष पर है जनपद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना प्रारम्भ की गयी है, जिसके अन्तर्गत युवाओं को स्वरोजगार हेतु रू.5.00लाख ऋण बिना ब्याज, बिना गारन्टी के बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। उक्त योजन के अन्तर्गत जनपद को वर्ष 2025-26 हेतु 2200 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी उद्यमियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित सभी जिला समन्वयको को योजना में रूचि लेते हुए, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु प्रोत्साहित किया। जनपद इस योजना मेे विगत 05माह से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर जिला स्तरीय टीम एवं बैंकर्स के साथ-साथ जनपद के युवाओं की सहभागिता पर बधाई दी, साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि योजना का लाभ उठायें एवं रोजगार मांगने वाले नही, बल्कि रोजगार प्रदान करने वाले बने एवं मुख्यमंत्री जी के प्रदेश को 01 ट्रिलियन इकोनामी बनाने के सपने को साकार करने में सहयोग प्रदान करें।  मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यशाला मे उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योजना की विशिष्टता बताते हुए उपस्थित सभी बैंक समन्वयको को आवेदन पत्रों को निस्तारित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। सीएम युवा मिशन कार्यालय लखनऊ से आयी हुई तकनीकी टीम द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए तकनीकी पहलुओं जैसे प्रोजेक्ट तैयार करना, कोटेशन प्राप्त करना, मशीनों के सप्लायर के विषय में बिजनेश आन व्हील, क्लाउड किचन फ्रेंचाईजी सेवा इत्यादि। आवेदन करने में आ रही कठिनाइयों का निराकरण करने की जानकारी भी दी गयी। कार्यशाला में उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबन्धक उद्योग जय प्रकाश द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई मनीष पाल, प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, समस्त जिला समन्वयक बैंक, प्रतिनिधि प्राधानाचार्य राजकीय पालिटेक्निक के छात्र/छात्राओं एवं आरसेटी तथा कौशल विकास मिशन के बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा उक्त कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में सहायक प्रबन्धक उद्योग रामनवल चौहान, सहायक प्रबन्धक उद्योग रणजीत कुमार वर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Share Now...