Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeमनोरंजनउर्वशी रौतेला की मां ने मांगी ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने...

उर्वशी रौतेला की मां ने मांगी ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ

उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने ऋषभ पंत को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मीरा रौतेला ने क्रिकेटर के जल्द ठीक हो जाने की दुआ मांगी। हालांकि ऋषभ के फैंस को यह पोस्ट कुछ खास रास नहीं आई और देखते ही देखते उसपर कॉमेंट की बरसात होने लगी। इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार 30दिसम्बर को एक भयानक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। ऋषभ के एक्सीडेंट के बाद पूरा देश उनके सलामती की दुआ मांग रहा है। ऋषभ को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी बिना क्रिकेटर का नाम लिए उनके लिए एक पोस्ट किया था। अब उनकी मां मीरा रौतेला ने ऋषभ के जल्दी ठीक हो जाने की दुआ मांगी है। इतना ही नहीं मीरा रौतेला ने फैंस से भी क्रिकेटर के लिए प्रार्थना करने की अपील की, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गईं। दरअसल, मीरा का यह सोशल मीडिया पोस्ट पंत के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें यह कहते हुए तसल्ली देना शुरू कर दिया है कि मीरा के दामाद जी जल्दी ठीक हो जाएंगे। उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा सोशल मीडिया की अफ़वाह एक तरफ और आप का स्वस्थ हो के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ, सिद्धबलिबाबा आप पर विशेष कृपा करे। एक तरफ जहां फैंस उर्वशी की मां के पोस्ट पर उन्हें तसल्ली दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस को यह पोस्ट रास नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्वशी आप ओरिजिनल आईडी से आओ’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘बेटी तो बेटी अब मां भी शुरू हो गई।

Share Now...