Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरउप राजस्व अधिकारी को दी गयी विदाई

उप राजस्व अधिकारी को दी गयी विदाई

  • विदाई समारोह पर हुई काव्य गोष्ठी

जौनपुर धारा, जौनपुर। उप राजस्व अधिकारी/विशेष न्यायिक दण्डाधिकारी सिंचाई खण्ड अरविंद कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान काव्य गोष्ठी भी हुई। विदाई समारोह की अध्यक्षता रामबचन राम सहायक अभियन्ता तथा संचालन अश्विनी कुमार सिंह अध्यापक ने किया। वहीं काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता कवि डा. प्रमोद वाचस्पति एवं संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर प्रसिद्ध व्यंगकार ने किया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। मंगल स्वस्तिवाचन पं. अखिलेश तिवारी ने किया। उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा देवी शीतला माता का स्मृति चिन्ह, वस्त्र अंगवस्त, शॉल, श्रीफल, श्री शंख, श्री रामायण स्वयं का फोटो व मिष्ठान आदि उपहार स्वरुप दिया गया। तत्पश्चात अजय कुमार सिंह, इश्तेयाक अहमद, रामसूरत सरोज, रविन्द्र कुमार, देवनारायण शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, रामबचन राम आदि ने अरविंद कुमार स्वभाव की सराहना किये। काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ माता सरस्वती की वंदना से किया गया। तत्पश्चात शायर अन्सार जौनपुरी, शोहरत जौनपुरी, ई. आरपी सोनकर, आशुतोष पाल वरिष्ठ कवि आलोक द्विवेदी ‘शास्त्री’ चन्द्रमणि पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता कवि शकुन्तला शुक्ला इत्यादि ने अपनी श्रेष्ठतम रचनाओं की प्रस्तुति से उपस्थित जन समूह का मन मोहने में सफल रहे। श्रोताजन तालियां बजाकर रचनाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। इस कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह, श्याम बहादुर यादव, बृजेश तिवारी, जीशान हैदर, रविकान्त माय, सुनील गौड़, आशीष श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पाठक, राजेश गुप्ता कैशियर, शिव कुमार यादव, दीपा यादव, अनुपमा यादव, रागिनी श्रीवास्तव, राकेश कुमार, अब्बास अली, शंकर दयाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...