Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरउपभेक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला

उपभेक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला

जौनपुर धारा, सुइथाकला। आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित और कटौती से क्षुब्ध उपभेक्ताओं का सोमवार को धैर्य का बांध अन्तत: टूट ही पड़ा और सुइथाकला स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंच कर ताला जड़ कर विरोध किया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति लगभग चार महीने से बेपटरी होने के कारण सारी व्यवस्था चरमरा गई जिसके अभाव में किसानों से लेकर आम जनमानस तक बेचैन हो गया है। प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विद्युत व्यवस्था पर प्रभावी कदम उठाने की कही गई बात पर लोगों में उम्मीद की नई किरण जगी थी लेकिन विभाग की हालत ढाक के तीन पात की हीं तरह रह गयी और विद्युत विभाग के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता ही गया। 72 घण्टे से बेपटरी हुई क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति से जनमानस आक्रोशित हो उठा और सोमवार को भारी संख्या में विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर उसमें ताला जड़ दिया। उपभेक्ताओं के आक्रोश को देखकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों के हांथ पांव फूल गए। मामले की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने समस्या के समाधान के लिए पहल करते हुए लोगों को शाहगंज बुलाया। शिक्षक संघ के पदाधिकारी ठाकुर प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्या बताई जिस पर एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। अधिशाषी अभियन्ता और एसडीओ ने तीन दिन के भीतर विद्युत समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अजय दीक्षित, डॉ. दिनेश सिंह, मुन्ना मिश्र, रत्नाकर सिंह, ध्रुवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...