- जनपद के दो सौ पचास कृषको को किया गया नि:शुल्क प्याज बीज वितरित
जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में मशाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत रबी प्याज बीज का वितरण कार्यक्रम का आयोजन 30अक्टूबर को लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क जौनपुर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू द्वारा कृषको को रबी प्याज बीज वितरण किया गया। जनपद के 21 विकासखंडो मे कुल लगभग 250 कृषको को नि:शुल्क प्याज वितरण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिह राणा ने इतने खराब मौसम मे इतनी बड़ी संख्या में कृषको की उपस्थित होने पर धन्यवाद दिया और उद्यान विभाग द्वारा जनपद मे चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की बारे मे विस्तृत जानकारी दी। एमएलसी बृजेश सिह (प्रिन्सू) ने इतनी बड़ी संख्या में कृषको के उपस्थित होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या मे कृषकों की उपस्थित यह प्रमाणित करती है कि हमारे कृषक कितने जागरूक हो चुके है। इन्होने प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए खेती के नवीन तकनीक अपनाने पर जोर देते हुए ‘पर ड्राप मोर क्राप’ योजना की अनिवार्यता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने कृषको को सम्बोधित करते हुए बताया कि पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस, मशरूम यूनिट जैसे कार्यक्रमों से किसान अपनी आय मे गुणात्मक वृद्धि कर सकता है। अन्त मे जिला उद्यान अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित कृषको को खराब मौसम होने के बावजूद इतना समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किये।



