Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरउत्साह के साथ लोगों ने मनाया 2026 का जश्न

उत्साह के साथ लोगों ने मनाया 2026 का जश्न

  • नगर में दिन भर घूमने टहलने वालों की लगी रही भीड़
  • बधाई और शुभकामनाएं देकर लोगों ने एक दूसरे से बांटी खुशियां

जौनपुर। नव वर्ष 202६के मौके पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। कड़ाके की ठण्ड और शीतलहर के गुरूवार को सुबह से निकले धूप ने मौज मस्ती करने वालों के उत्साह का अनोखा माहौल बना दिया। ३१ दिसंबर की रात में 12बजते ही पटाखों की आवाज से नगर गूंजने लगी। सुबह होते-होते मोबाइल में बधाई और शुभकामनाएं देने वाले मैसेजों की भरमार लग गई। नए साल का जश्न मनाने के साथ ही इसे हर कोई अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करता हुआ दिखाई दिया। युवा वर्ग डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए नए साल का जश्न मनाया। नए वर्ष 202६ के आगमन पर लोग जश्न में डूबे रहे। कहीं मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ लगी रही तो कहीं कुछ लोग परिवार के साथ शाही किला, पार्कों और रेस्टोरेंट में जश्न मनाकर नए साल का स्वागत किये। बुधवार को शाही किला व सद्भावनापुल स्थित विसर्जन घाट,  लोहिया पार्क आदि में घूमने-टहलने के लिए बच्चे और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग परिवार के साथ भी घूमने निकले थे। युवक-युवतियां सेल्फी लेकर नए साल के इस जश्न को यादगार बना रहे थे। फोटो, वीडिया बनाने के साथ-साथ लोगों ने केक भी काटा। नदी में बोट पर बैठकर युवाओं और बच्चों ने नौका विहार का आनंद लिया। इन स्थानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी जो देर शाम तक देखने को मिली। कड़ाके की इस ठंड में नए साल का उत्साह लोगों के बीच कम नहीं हुआ। सुबह से ही चौकियां धाम और मैहर मंदिर में दर्शन, पूजन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। नए साल का जश्न मनाने के लिए खासकर युवा वर्ग में खासा उत्साह था। ग्रीटिंग कार्ड व फूलों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। गिफ्ट की भी जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने एक-दूसरे को फूल-गुलदस्ता व गिफ्ट देकर नए साल की मुबारकबाद दी। फोन, वाट्सएप व सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला रात 12 बजे के बाद तक चलता रहा।

युवाओं ने की मौज मस्ती

साल 2026 का आगमन भारत सहित पूरी दुनिया में जबरदस्त उत्साह और नई उम्मीदों के साथ हुआ है। भारत में नए साल का स्वागत करने के लिए युवाओं ने पहले से ही तैयारी कर रखा था। युवा जोड़े पार्क में बैठकर मौज मस्ती में डूबे रहें। नगर में सड़कों पर युवाओं की टोलियां नए साल के स्वागत में झूमती नजर आईं। पूरे दिन सड़कों पर फूल-मालाओं की दुकान पर अपने-अपने चाहने वालों के लिये विशेष गुलदस्ते व लाल गुलाब के फूल की खरीदारी की। जश्न के माहौल में नगर सराबोर रहा।

नए साल के आगाज के साथ लोगों ने मनाया जश्न

जौनपुर शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। आधी रात से ही मोबाइल में हैपी न्यू ईयर के मैसेज घनघनाने लगे। जगह जगह लोगों ने होटलों, रेस्तरां और ढाबों में इकठ्ठा होकर नए साल का जश्न मनाया। उधर, पुलिस ने नए साल के जश्न में कोई खनन न पैदा करने पाए इसके लिए पूरी रात चक्रमण की और सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए थे। जौनपुर शहर के सद्भापना पुल के पास नाविकों ने अपनी नावों को सजा लिया। गिफ्ट कार्नरों पर दिन भर और देर शाम तक लोगों की भीड़ दिखी। शाही पुल और सद्भावना पुल के साथ ही गोमती नदी के किनारों पर भी फोर्स तैनात रही।

धूप ने लौटाई चेहरे पर रौनक

जौनपुर। नए साल के पहले दिन गुरुवार को खिली धूप ने लोगों के चेहरे पर रौनक लौटा दी। सुबह से ही सूर्य देव के दर्शन हो गए थे। इधर सप्ताहभार से कोहरा, बादल और धुंध के चलते सूर्य के दर्शन बुधवार को हुए थे। वैसे तीखी पछुआ हवा के चलते आम जनजीवन ठण्ड की त्रासदी झेलने को मजबूर रहा। धूप निकलने के बाद भी शीत भरी पछुआ हवा के चलते ठिठुरन बनी है। धूप का प्रभाव बहुत तेज नहीं है। खुले में धूप में बैठने पर भी ठंड के चलते सिहरन बनी हुई है। नए साल के पहले दिन बच्चे पतंग उड़ाने में मशगूल हैं।

डीएम ने दी नये साल की शुभकामनाएं जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने समस्त जनपद वासियों को नव वर्ष 2026की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नववर्ष सभी के जीवन मे ढ़ेर सारी खुशियाँ लाए तथा इसके साथ ही उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि पूरे हर्षोल्लास के साथ नये वर्ष का स्वागत करें।

Share Now...