जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को कलेक्टरी कचहरी में राजभर समाज के हरीलाल राजभर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भर भारशिव राजभर संरक्षण समिति अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होने कहा कि कुछ आराजक तत्वो द्वारा राजभर समाज के हिन्द राष्ट्र रक्षक वीर पराकमी योद्धा चकवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेल देव राजभर का नाम लेकर हमारे पूर्वज व हमारे इतिहास के साथ छेड़ छाड़ कर रहे है। जिससे राजभर समाज बेहद दुखी है, जिससे राजभर समाज में भारी आकोश है। उन्होने राजभर समाज के इतिहास की सुरक्षा की मांग किया। कुछ पासी समाज के लोग सोशल मीडिया द्वारा समाज में भ्रम फैला रहे है हमारे महाराजा सुहेलदेव राजभर को अपना बता रहे है और जनपद में लगे बोर्ड व मूर्ति के साथ छेड़ छाड़ करना चाहते है तथा नुक्सान पहुंचाना चाहते है। हम हमारा समाज किसी के महापुरूषो व किसी के आस्था को कभी विवाद नहीं किये है। उन्होने कहा कि राजभर समाज अपने स्वाभिमान मान सम्मान के लिए अब सड़क पर उतरने जा रहा है। महाराजा सुहेलदेव राजभर देश की एकता अखण्डता के लिए विदेशी आकान्ता सैयद सलार मसूद गाजी की एक लाख बीस हजार सेना सहित गाजर मूली की तरह चित्तौड़ा झील नानपारा बहराईच के मैदान में मौत की नींद सुलाया था। हमारा इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। अगर वेवचारी लोग नही माने तो फिर से राजभर समाज 11वी सदी की तरह अपना इहितास दोहराने के लिए बाध्य होगा।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
आस्था से खिलवाड़ का विरोध कर राजभर समाज ने सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article


