Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनआलिया भट्ट बनी बेस्‍ट एक्‍ट्रेस, 'द कश्‍मीर फाइल' बनी बेस्‍ट फिल्‍म

आलिया भट्ट बनी बेस्‍ट एक्‍ट्रेस, ‘द कश्‍मीर फाइल’ बनी बेस्‍ट फिल्‍म

सोमवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्‍के अंतरराष्‍ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन हुआ. इस इवेंट में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियाँ शामिल हुई. यहां निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को इंटरनेशनल फिल्‍म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया, ज‍बकि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’को बेस्‍ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया. वहीं इस साल की बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट ने अपने नाम किया है. एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड मिला. इस दौरान इवेंट में पहुंची अलिया गुजरे जामाने की एक्‍ट्रेस रेखा के साथ पोज देती नजर आईं. आलिया और रेखा का ये साड़ी वाला लुक कमाल का लग रहा था. वहीं आलिया के पति और बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर को उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के लिए बेस्त एक्टर का पुरस्कार दिया गया. पिछले साल की सुपरहिट फिल्‍म ‘कांतारा’के लि‍ए एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्‍ट प्रामिसिंग एक्टर का पुरस्कार दिया गया.

Share Now...