जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा रामपुर नगर पंचायत मड़ियाहूं में आगामी नगर निकाय चुनाव के प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गय। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कैलाश पटेल और विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना तथा महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव पूजा सिंह उपस्थित रहे। उक्त बैठक में जिला प्रभारी ने आगमी नगर निकाय चुनाव के तैयारियों के बारे में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से जरूरी जानकारी ली। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर द्वारा किया गया। बैठक में कैलाश पटेल, मुरली मोहन, बंटी अग्रहरी, सलमान सुल्तान आलम, पूजा ाfसंह, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, अच्छे लाल यादव, श्याम लाल पटेल आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित



