बॉलीवुड सुपरस्टार आमीर खान की बेटी आइरा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सगाई रचाई। ये एक ग्रैंड इंगेजमेंट पार्टी थी। जहां फिल्मी सितारे के करीबी लोगों ने हिस्सा लिया। सगाई की तस्वीरें कई दिनों तक चर्चा में बनी रही थीं। अब आमिर खान की लाडली आइरा ने अपनी होने वाली सासू की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें उनकी होने वाली सास सगाई में बच्चों की तरह झूमती दिखीं। प्रीतम शिखरे की ये तस्वीरें शेयर करते हुए आइरा खान ने लिखा, ‘देखो, हमारी सगाई में सबसे ज्यादा कौन खुश था। फिल्म स्टार आमिर खान की समधन और उनकी बेटी आइरा खान की होने वाली सास अपने बेटे नुपुर शिखरे की सगाई कर बेहद खुश थे। फिल्म स्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान की होने वाली सास इस वक्त वाकई बेहद खुश थीं। वो पार्टी में जमकर थिरकती दिखीं। ये तस्वीरें खुद इस बात को बयां कर रही हैं कि वो अपने बेटे की सगाई में जमकर थिरकती दिखीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आमिर खान की लाडली की सगाई में होने वाली समधन अपने बेटे नुपुर के साथ स्टेज तोड़ डांस करती दिखीं। जिसकी प्यारी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। ये तस्वीरें खुद आइरा खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वो अपनी होने वाली सासू मां की खुशी बयां करती दिख रही हैं। आइरा खान की होने वाली सास प्रीतम शिखरे ने अपनी बहू के साथ भी जमकर डांस किया। जिसकी ये प्यारी तस्वीर आप यहां देख सकते हैं। फिल्म स्टार आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव के साथ भी प्रीतम शिखरे जबरदस्त डांस करती दिखीं। आइरा खान की होने वाली सास प्रीतम शिखरे की ये हैप्पी फोटोज इस वक्त हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। ये तस्वीरें आते ही इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल होने लगीं। ये तस्वीरें देखने के बाद अब आमिर खान के फैंस उनकी लाडली बेटी की शादी को लेकर एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी तक उनकी शादी को लेकर खुलासा नहीं हुआ है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
आमीर खान की समधन ने बेटे की सगाई में लगाए जमकर ठुमके



