Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआतंक, पीड़ितों को थाने से डांटकर भगाने के लगा आरोप

आतंक, पीड़ितों को थाने से डांटकर भगाने के लगा आरोप

तीन गांवों में मारपीट की वारदातें वायरल वीडियो के साथ आई सामने

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों दबंगों के उत्पात और पुलिस द्वारा पीड़ितों को थाने से डांट कर भगा देने का मामला सामने आया है। पुलिस की लापरवाही के कारण क्षेत्र में अचानक मारपीट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं में पीड़ितों को ही पुलिस थाने से डांटकर भगा दे रही है, जबकि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जगदीशपुर में घर में घुसकर मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

ताजा घटना जगदीशपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब सात बजे दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर कहर ढा दिया। लाठी-डंडों से लैस दबंग पड़ोसी जबरन घर में घुस आए और पूरे परिवार को बेरहमी से पीट डाला। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पूरा घटनाक्रम पीड़ित के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दबंग किस तरह परिवार की महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्श रहे। पीड़ितों ने बताया कि दबंग पहले भी हमला कर चुके हैं और उन्हें पुलिस का संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण उस समय भी पुलिस ने दबंगों की जगह उल्टे पीड़ित और पीड़ित के बेटीयों पर ही कार्यवाही कर दी । ताजा घटना में भी पीड़ित परिवार को पुलिस द्वारा उल्टी कार्रवाई करने का डर सता रहा है।

लहंगपुर अटहनु में महिलाओं से बदसलूकी, जमीन कब्जाने पहुंचे दो दर्जन से अधिक नकाबपोश

दुसरी घटना लहंगपुर अटहनु गांव में नकाबपोश दबंगों ने यादव पक्ष के समर्थन में पहुंचकर राजभर परिवार की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। राजभर परिवार के दरवाजे पर रखी ईंटों को उठाकर जबरन बाउंड्री बनाने लगे। विरोध करने पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट कर उनके आभूषण भी छीन लिए गए।पीड़ित परिवार जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय डांटकर भगा दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक को फोन करने पर ही मामला दर्ज किया गया। वीडियो फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे दबंग पीड़ित महिलाओं से दुर्व्यवहार रहे हैं और पुरुषों को बुरी तरह पीट रहे हैं।

रामपुर सोइरी में मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष

तीसरी ताजा घटना रामपुर सोइरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक के साथ हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि बीते रविवार की सुबह बालीबाल खेलने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने युवक और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को बुरी तरह पीटा। युवक वाराणसी में नमकीन की फैक्ट्री चलाता है। घटना के वीडियो में हमलावरों की बेरहमी साफ दिख रही है। पीड़ित जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा, तो उसे भी डांटकर भगा दिया गया

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा पुलिस अपने में लाए सुधार

त्रिलोचन बाजार के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विवादित जमीनों पर अवैध कब्जा जोरों पर हो रही है। पीड़ित पक्ष न्याय के लिए थाने पर जा रहा है परंतु उन्हें न्याय के लिए जगह थाने पर डांट फटकार मिल रही है और उल्टे पीड़ित को दिनभर थाने पर बैठाया जा रहा है फिर उनका चालान कर दिया जा रहा है। उन्हें कहा कि जलालपुर पुलिस को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की जरूरत है नहीं तो पुलिस के विरुद्ध आवाज बुलंद की जाएगी।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

लगातार सामने आ रहीं मारपीट की घटनाओं और वायरल वीडियो के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता ने आम लोगों में असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों व समाजसेवी संगठनों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते दबंगों पर सख्त कार्रवाई की होती, तो हालात इतने नहीं बिगड़ते। पीड़ितों ने जिले के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कराने की आवश्यकता बताई है।

Share Now...