― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआजाद अधिकार सेना की जिला कार्यकारिणी का गठन

आजाद अधिकार सेना की जिला कार्यकारिणी का गठन

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर का अपनी पत्नी एवं पार्टी की महासचिव डॉक्टर नूतन ठाकुर के साथ अपनी राजनैतिक पार्टी आजाद अधिकार सेना के विस्तार और प्रचार प्रसार के लिए सोमवार को जनपद में आगमन हुआ। मतापुर स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के विस्तार सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और जिले में पार्टी की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर रूपेश चन्द्र श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया और उपाध्यक्ष पद पर क्रमश: अवनीश सिंह और नीलेश कुमार को मनोनीत किया गया। जिला महासचिव पद पर देवेश मौर्या और प्रिंस राय को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। अवनीश कुमार चतुवेर्दी को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया है, साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर रितेश श्रीवास्तव, नित्यानंद पांडेय, हर्ष राय, रंजीत यादव, आमिर सिद्दीकी, अंकित यादव, सागर वर्मा, विनीत श्रीवास्तव, सुरेश निषाद, नीरज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share Now...