जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय नाथूपुर सिरकोनी में चल रहे समर कैम्प में बच्चो के बीच जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, बीडीओ सिरकोनी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी ने समर कैंप में बच्चो के द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। समर कैंप में जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी प्रसन्न दिखे और बच्चों के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष रामधारी सिंह दिनकर की अमर कृति रश्मिरथी के अंश भी प्रस्तुत किए गए, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बच्चो की सराहना की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चो से पर्यावरण एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक नागरिक माँ के नाम पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए और उसका संरक्षण करें, क्योंकि वृक्ष है तो हम है। वृक्ष के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने नारा दिया आओ मिलकर वृक्ष लगाए, प्रकृति को सुरक्षित बनाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा ग्रामसभा में स्थित सरोवर पर पहुंचकर वृक्षारोपण किया गया तथा समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई कि पर्यावरण संरक्षण में सभी लोग आगे आए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाये।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
आओ मिलकर वृक्ष लगाएं और प्रकृति को सुरक्षित बनाएं : जिलाधिकारी



